इलाहाबाद समाचारगंगा तट से

पेंट माई सिटी की चित्रकारी पर पोस्टर लगाने या गन्दगी करने पर हो सकती है जेल

पेंट माई सिटी की चित्रकारी पर पोस्टर लगाने या गन्दगी करने पर हो सकती है जेल, प्रशासन ने पेंट माई सिटी की सुरक्षा के लिए उठाये कड़े कदम, सरकारी कार्यालयों के नियंत्रक अधिकारियों और थाना क्षेत्र के प्रभारी थानेदारों को बनाया गया जवाबदेह एवं जिम्मेदार,

मण्डलायुक्त ने कहा-प्रयागराज को सजाने और संवारनें यहां के निवासी अपनी जन सहभागिता दे

प्रयागराज।  नगर को कुम्भ की दृष्टि से सुन्दर बनाने तथा इसके ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को सुधारने के लिए नगर में प्रमुख स्थलों पर पेंट माई सिटी अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें सभी प्रमुख दीवारों पर सुन्दर चित्रकारी की जा रही है। इस सजावट को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाये हैं तथा यत्न पूर्वक की जा रही इस चित्रकारी को दीवारों पर होने वाली गंदगी और पोस्टरबाजी से बचाने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।

मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने भी नगर की सुन्दरता को दीर्घकाल तक बनाये रखने के निर्देश जिला प्रशासन को देते हुए कहा है कि पेंट माई सिटी के अन्तर्गत चित्रित किये गये स्थानों तथा साइटों को सुरक्षित रखा जाय और उऩ पर पोस्टर चिपकायें जाने, वाल राइटिंग किये जाने एवं किसी भी प्रकार की गन्दगी किये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाय।

इसके लिए सरकारी कार्यालयों पर की गयी चित्रकारी की सुरक्षा सम्बन्धी कार्यालय के प्रभारी नियंत्रक अधिकारी को सौपी गयी है तथा उस क्षेत्र की पुलिस को भी इस कार्य का दायित्व सौपा गया है। अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा यह निर्देश दिये गये है कि जो भी पेंट माई सिटी की चित्रकारी को प्रभावित करने का दुष्टकृत करेगा, उसे जेल भेजने तक की दण्डात्मक कार्यवाही भोगनी पडेगी। इसी तरह उस हल्के से सम्बन्धित थानाध्यक्ष में इसके लिए जवाबदेह एवं जिम्मेदार माने जायेंगे तथा पेंट माई सिटी की सुरक्षा में लापरवाही पाये जाने पर न केवल उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा सकती है बल्कि शासन को कार्यवाही के लिए भी लिखा जा सकता है।

मण्डलायुक्त ने नगर वासियों से भी अपील की है कि वे प्रयागराज की महिमा एवं गौरव के अनुरूप नगर में की जा रही चित्रकारी को लम्बे समय तक सहजने और सुरक्षित रखने में अपनी जनसहभागिता दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button