देशदेशप्रदेश

आचार्य राम व्यास अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष चुने गए

मुंबई (अनुराग शुक्ला ) । समस्त ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की संकल्पबद्ध संस्था अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का चुनाव गत दिनों भगवान परशुराम की असीम अनुकम्पा तथा साहित्यकार डॉ श्रीभगवान तिवारी की प्रेरणा से संपन्न हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से आचार्य राम व्यास उपाध्याय को अध्यक्ष, डॉ अरुण कुमार मिश्र को कार्याध्यक्ष, विकास सबनीस को संरक्षक, इंद्रमणि तिवारी को महामंत्री, जनार्दन मिश्र को कोषाध्यक्ष, आशुतोष शुक्ल को स्वागताध्यक्ष तथा डॉ परविंदर पांडेय को मण्डलाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही प्रभाशंकर शुक्ल, श्रीमती सिंध वासिनी तिवारी व डॉ जीतेन्द्र पांडेय उपाध्यक्ष, शशिकांत दुबे व वीरेंद्र त्रिपाठी संस्कार मंत्री, आचार्य पारसनाथ दुबे व अरुण कुमार दुबे संस्कृति मंत्री, राजेश विक्रांत मुख्य मीडिया प्रभारी, प्रभाशंकर शुक्ल व कृपाशंकर मिश्र मीडिया प्रभारी तथा प्रो संतोष तिवारी संयुक्त मंत्री चुने गए।


महासभा के अध्यक्ष आचार्य राम व्यास उपाध्याय ने बताया कि यह संस्था समस्त ब्राह्मण समाज के बहुमुखी उत्थान के लिए कार्य करने वाली है। हम सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाएंगे। रविवार 15 मार्च को अपरान्ह 4 बजे से मलाड पूर्व के उत्कर्ष विद्यालय, दफ्तरी रोड में महासभा का होली मिलन व सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें एक विशेष कवि सम्मेलन भी होगा।

महासचिव इंद्रमणि तिवारी के अनुसार इस कार्यक्रम में महासभा के आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। कार्याध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्र ने सभी ब्राह्मणों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी राजेश विक्रांत, महासभा के मुख्य मीडिया प्रभारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button