Latestइलाहाबाद समाचार

इसलामिक माह शाबान की 15 वीं को मुसलमानो ने रोज़ा रख मांगी कोरोना वॉयरस से मुक्ति की दुआ

प्रयागराज। शबे बारात के दूसरे दिन माहे शाबान की पन्द्रहवीं को मुसलमानों ने रवायत के मुताबिक़ रोज़ा रखा।मग़रिब की नमाज़ के बाद रोज़ा खोला और कोरोना वॉयरस से मुक्ति के लिए बारगाहे इलाही में दोनो हाँथ फैला कर दूआ की गई।

लॉक डाऊन के कारण शबे बारात पर भी ओलमाओं और प्रशासन की हिदायत का पालन करते हुए क़बरिस्तान का रुख किसी ने नहीं किया।घरों में पुरखों की मग़फिरत को नज़्रो नियाज़ दिलाई गई।

रात भर रतजगा कर तिलावते कलाम पाक किया गया मरहूमीन की मग़फिरत के लिए रात भर इबादत की गई ।घरों में फजिर की नमाज़ से पहले सहरी का इन्तेज़ाम किया गया।दिन भर रोज़ा रखने के बाद सूरज डूबने पर सभी ने अपने अपने घरों में रोज़ा खोला और मौजूदा महामारी से निजात को दूआ की गई।कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला, सपा नेता सै०मो०अस्करी ने मुसलमानो द्वारा शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए क़बरिस्तान न जाने और अपने अपने घरों में रहकर इबादत मे मसरुफ रहने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने की अपील की ताकि सोशल डिस्टेन्स और आपसी सदभाव के साथ इस महामारी से बचने के लिए शासन स्तर पर किए जा रही मुहिम को सार्थक किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button