पत्रकार दीनदयाल द्विवेदी के बेटे ने यूपी ट्रिपल एससी में लहराया परचम

( अनुराग शुक्ला ) मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ग्रामीण अंचल में होते हुए भी घर परिवार के कामकाज के साथ पढ़ाई कर यूपी ट्रिपल एससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर दूसरी टाइपिंग टेस्ट में भी बाजी मारते हुए उत्तर प्रदेश सचिवालय सहायक के पद पर कब्जा जमाया है।
सचिवालय सहायक के पद पर नियुक्ति मिलने पर लगा बधाइयों का तांता
सूचना पर शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। ऐसा अजूबा माण्डा खास के निवासी वरिष्ठ पत्रकार दीनदयाल द्विवेदी के सुपुत्र रवि भूषण द्विवेदी ने कर दिखाया है। इससे उनकी जमकर प्रसंशा की जा रही है। दरअसल, रवि द्विवेदी ने इंटर की परीक्षा पास कर पालीटेक्निक उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने घर पर ही रहकर परिवार के कार्यो में हाथ बढ़ाने के साथ साथ पढ़ाई भी किया। घर से की गई पढ़ाई का नतीजा यह निकला कि रवि ने यूपी ट्रिपल एससी की पहली परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया। इसके बाद दूसरी परीक्षा टाइपिंग टेस्ट की हुई, उसमें भी वो अव्वल रहे। दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण होने की जानकारी सहयोगी सहित लोगों को हुई तो सोशल मीडिया पर रवि को बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण होने का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों का भी रहा।



