कैसे बचें साइबर क्राइम के शिकार होने से बताया पुलिस उपाधीक्षक ने
इलाहाबाद। साइबर क्राइम जागरुकता अभियान के अंतर्गत महिला ग्राम इंटर कॉलेज, सुबेदारगंज, इलाहाबाद में कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमें पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज ने छात्राओं को साइबर क्राइम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनसे बचाओ हेतु जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण तथ्य बताये ताकि छात्राएं भविष्य में इस प्रकार के अपराधों का शिकार न हों और दूसरों को भी ऐसे प्रकरण में शिकार होने से बचा सकें ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सचिव संतोष कुमार, लक्ष्मी कांत मिश्र ( उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन), अशोक कुमार, राकेश शर्मा, संदीप सोनि, पी.के.सूरी, रूपेश जयसवाल, मनोज कुशवाहा,लखन मनवानी, संदीप कुशवाहा आदि सदस्य व विद्यालय की समस्त आध्यापिकाएँ उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती गीता यादव जी ने कार्यक्रम द्वारा छात्राओं को जागरूक करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।




