Latest

सरस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।सरस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर में परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में महापौर अभिलाषा गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया । विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया । इस अवसर पर संरक्षक डॉ अनिल कुमार कालरा, अध्यक्ष राम लखन गुप्ता, व्यवस्थापक राज नारायण मल्होत्रा, प्रबंधन समिति अजय कुमार खुराना, प्रांतीय प्रतिनिधि मोहन जी टंडन, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता, शिवचरण लाल कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लाल जी पाठक, संस्कार केंद्र प्रमुख कमलाकर जी, नगर कार्यवाह सौरभ द्विवेदी जी, आरटीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव जी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, पार्षद गण ऋषि निषाद शीलू जी , राजेश कुमार निषाद पप्पू जी, अनूप मिश्रा जी, महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button