Latest

बस की टक्कर से कार सवार सप्लायर इंस्पेक्टर की मौत

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। सोरांव थाना क्षेत्र में नहर ददोली के पास शुक्रवार सुबह बस की टक्कर से कार में सवार सप्लाई इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
देवरिया जनपद के रूजाव गांव निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र राम अवतार प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज के शिवकुटी गोविन्दपुर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए कार से रानीगंज प्रतापगढ़ अकेले जा रहे था। रास्ते में सोरांव थाना क्षेत्र के नहर ददोली के पास कार में टक्कर मार दी। टक्कर से अशोक कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार एवं विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी पहुंचे।

Related Articles

Back to top button