Latestगंगा तट से

आग से तबाह करछना के भूमिहीन परिवार से मिले युवा कांग्रेस के लोग, दी खाद्य सामग्री

प्रयागराज। विगत 7 अप्रैल को अशोक विश्वकर्मा के घर रात 12 बजे आग लग गई, मौके पर फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुचा, पूरा घर और समान जलकर राख हो गया,खाने को भी कुछ नहीं बचा, जानकारी होने पर युवा कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी अपने साथियो के साथ उनके घर सहयोग के रूप मे खाद्य सामग्री लेकर पहुचे।

सामग्री जिसमें 25 kg चावल, 10 kg आटा, 25 kg आलू, 5 kg प्याज, 5 kg दाल, नमक तेल, बिस्कुट, नमकीन आदि था। घर के मुखिया सहयोग पाकर सुकून महसूस किये साथ ही आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी अभी तक नहीं आयी ना कोई अर्थिक मदद हुई।


जबकि परिवार भूमिहीन है, एक छोटी सी बिजली की दुकान है, जो lockdown मे बंद है, 14 लोगों का परिवार है,
जितेन्द्र तिवारी ने उप जिलाधिकारी से बात की और कहा कि तत्काल इनकी आर्थिक मदद हो और आवास भी उपलब्ध कराया जाए।

हैरानी की बात है कि भूमिहीन परिवार को आवास मिलना चाहिए फिर भी अभी तक क्यों नहीं मिला जबकि इनका कच्चा मकान भी था, इसकी जांच हो.

युवा कॉंग्रेस ने संज्ञान भी लिया है कि कुछ मिलकर आर्थिक मदद करा सकू 4 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की सुस्ती दुःखद

जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि अगर 2 दिन मे प्रशासन ने सहयोग ना किया तो जिलाधिकारी से मिलेंगे और मुख्यमंत्री के यहा इसकी शिकायत करेंगे। सहयोग करने मे युवा कॉंग्रेस के सचिव सत्यम सिंह, scst अध्यक्ष नरेंद्र अधिवासी, अमित तिवारी, छोटू आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button