देश

घर घर संघ के सदस्यों ने निवास शाखा में की राष्ट्र आराधना

प्रयागराज ।आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख पूज्य सर संघचालक मोहन भागवत जी के आवाहन पर सभी अनुसांगिक संगठनों के द्वारा सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अपने निवास स्थान पर सायं 5.25 पर संघ प्रार्थना की विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त कार्यालय पर कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह के उपस्तिथि मे प्रार्थना हुई।

नैनी के संघ प्रार्थना के कार्यक्रम में अमित पाठक, अश्वनी मिश्र, गुरु प्रकाश राव, गौरव जायसवाल शामिल हुए यमुनापार में प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने प्रार्थना की काशी प्रान्त के 19 जिलों में 7 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने निजी निवास पर प्रार्थना की।

जिससे राष्ट्र पर आई इस दैवीय आपदा से मुक्ति मिल सके और राष्ट्र शक्ति को बल प्रदान हो साथ ही कार्यकर्ता पदाधिकारियों से देश के इस वातावरण के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए समाज में किसी व्यक्ति को आवश्यक मूल भूत वस्तुओं की कमी न हो जागरूकता एवं सामाजिक दूरी के लिए अपने स्थान से जागरण एवं सहयोग करना है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button