प्रयागराज ( आनंत पांडे ) । श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा करोना योद्धाओं का सम्मान किया गया सर्वप्रथम सामुदायिक केंद्र दारागंज में कमेटी के पदाधिकारी गण पहुंचे वहां उपस्थित डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित किया गया।
सम्मान के क्रम में कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गौड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए सभी करोना योद्धाओं के ऊपर गुलाब जल का छिड़काव किया तत्पश्चात कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव के द्वारा सभी को माला पहनाया गया।
कमेटी के संरक्षक मधु चकाहा के द्वारा सभी को केला ककड़ी खीरा आदि भेंट किया गया मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि इसके पश्चात कमेटी के सदस्य गण थाना दारागंज नगर निगम कार्यालय व क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर विपरीत परिस्थितियों में हम सब तक खबर पहुंचाने वाले प्रेस के छायाकार बंधुओं व पत्रकार बंधुओं को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में अरविंद पांडे हीरा यादव मुन्ना आजाद विजय सोनकर लखन लाल चौरसिया विक्कू निषाद छोटे निषाद राहुल यादव दुकान जी डॉक्टर कमलेश मिश्रा दिव्यांश शोभित आदि लोग उपस्थित रहे अंत में उपस्थित डॉक्टरों पुलिसकर्मी प्रेस के बंधु वह सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


