Latestइलाहाबाद समाचार

महापौर ने लॉकडाउन के दौरान डाक और ईमेल से प्राप्त समस्याओं का किया निराकरण

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा लॉकडाउन के दौरान ईमेल तथा डाक पत्र द्वारा प्राप्त जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अपने नगर निगम स्थित कार्यालय में बैठकर किया गया।

सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दूरभाष तथा अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर आदेशित किया गया । सभी समस्याओं का निराकरण तत्काल मौके पर जाकर कराया जाए व कृत कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराया जाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया ।

तत्पश्चात दारागंज क्षेत्र में कार्यरत सफाई निरीक्षक, सफाई नायक तथा सफाई कर्मचारियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम पहनकर सम्मानित किया गया ।


तदोपरांत मलिन बस्ती गढ़ैया मुट्ठीगंज, मुट्ठीगंज चमरोटी, गऊघाट चमरोटी, धोबियाना, सुंदरगंज मंडी, सूरजमल का हाता, कालीबाड़ी मुट्ठीगंज एवं आसपास के अन्य मलीन, बस्तियों के लगभग 250 से अधिक गरीब व्यक्तियों को खाद्यान्न सामग्री (आटा, चावल, आलू तेल, मसाला, बिस्किट आदि) का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार निषाद पप्पू (नामित पार्षद), पूर्व महानगर भाजपा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पी०एस० मा० महापौर मनोज श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झलर, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरीलाल जयसवाल, मनोज गुप्ता, गौरव मिश्रा, शैलेंद्र केसरवानी (बबलु कटरा ), सुमित वैश्य, विवेक साहू, सिद्धार्थ जयसवाल, विनीत जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button