Latestइलाहाबाद समाचार
55 दिन से चल रहा भोजन वितरण का कार्य, कोई नहीं जाता भूखा
प्रयागराज ( आनंत पांडे ) । तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के संयोजन में वैश्विक महामारी कोरोन काल में कीडगंज के मां काली मंदिर पर नियमित 500 लोगों का भोजन भंडारा रात्रि 8:00 बजे किया जाता है, टीम डंडा गुरु के नेतृत्व में चलने वाली इस महान पुनीत कार्य में हमारे टीम के प्रमुख सहयोगी धर्मेंद्र पांडे जी, गोपाल पाठक जी, विकास वर्मा जी, राहुल मिश्रा जी, गोपाल जी शोकाहा, उदित पांडे आदि सहयोगी गढ़ निमित्त श्रमदान करते हैं ।
महामंत्री प्रयागवल सभा धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि हम लोगों का यह कार्य चौथे लॉक डाउन में भी चलता रहेगा गऊघाट तथा मिंटो पार्क के मलिन बस्ती के लोग सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन नियमित भोजन कर रहे हैं ।




