सपा सांसद एसटी हसन के श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान को लेकर दिए गए बयान की निंदा

लोकसभा अध्यक्ष से मांग है कि एसटी हसन को सांसद पद से बर्खास्त करे। महंत नरेंद्र गिरी
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने सपा सांसद एसटी हसन के श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एसटी हसन का बयान निंदनीय है। जितनी उसकी निंदा की जाए उतनी कम है।
कहा, रामलला के चंदा हेतु एक अभियान विहिप, सभी संत समाज और राष्ट्रीय सेवक संघ ने चलाया है और सबकी विचारधारा एक ही है कि रामलला का भव्य मंदिर बनाने में सबका सहयोग मिले। चाहे वह गरीब हो, चाहे वह अमीर हो। जो जितनी इच्छा हो दे। उससे हम लोगों को लगेगा कि रामलला मंदिर बनाने में हमारा सहयोग गया है। इसके लिए एसटी हसन को क्या आपत्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि हम तो भारत में रहकर ही सहयोग कर रहे हैं। कहा, एसटी हसन सांसद योग नहीं हैं। मेरी लोकसभा अध्यक्ष से मांग है कि एसटी हसन को सांसद पद से बर्खास्त करके दोबारा चुनाव कराया जाए। जिस पार्टी के वह नेता हैं उस पार्टी के अध्यक्ष से मांग है कि उन्हें तुरंत पार्टी से निकाल दें। उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। तो एक बार पुन: सभी संत समाज एसटी हसन के बयान को गंभीरता से लेते हुए उसकी निंदा करता है। साथ में यह मांग करता है कि एसटी हसन को तुरंत गिरफ्तार कर जेले में डाला जाए।




