Latest

पीसीएस-2019 मेंस का परीक्षा कार्यक्रम जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मेंस 2019 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा दो पालियों में 22 से 26 सितंबर तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार 22 सितंबर को पहली पाली में अनिवार्य विषय सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध का पेपर होगा। 23 सितंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। 24 सितंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन तृतीय और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। एक दिन के गैप के बाद 26 सितंबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय के पहले और दूसरी पाली में दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button