Latestगंगा तट से

मण्डलायुक्त ने महापौर के साथ जाम से ग्रस्त होने वाले स्थलों का किया निरीक्षण

कार्यदायी विभाग अपने काम तेजी से पूरा करें तथा शहर को जाम से निजात दिलाने वाली कार्ययोजना प्रस्तुत करेें। मण्डलायुक्त ने दिए आज यह निर्देश दिए निरंजन डाट पुल के नीचे की सड़क पर सुगम यातायात हेतु बिजली विभाग, पीडब्लूडी, विकास प्राधिकरण और सेतु निगम के अधिकारियों को मण्डलायुक्त ने हिदायत भी दी।

इलाहाबाद। मण्डलायुक्त डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी तथा नगर निगम विकास प्राधिकरण, बिजली विभाग, पीडब्लूडी, विकास प्राधिकरण और सेतु निगम के अधिकारियों को अपने साथ लेकर निरंजन डाट पुल में आवागमन की समस्याओं को दूर करने की स्थाई योजना बनाने के लिए डाट पुल के नीचे के स्थल का मुआयना किया।

कुछ सप्ताह पूर्व साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने निरंजन डाट पुल के नीचे चैड़ीकरण, मरम्मत और आवागमन को सुगम बनाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की थी। जिसमें उन्हें अवगत कराया गया था कि इस पुल के नीचे सड़क के किनारे तथा सड़क के नीचे से ही बिजली विभाग के केबिल, जलनिगम के पाईप तथा अन्य यूटीलिटी पास होती है, जिसका विकल्प न होने की स्थिति में वहाँ सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण या सुरक्षा का स्थाई प्रबंध नही हो पाया है।

उस बैठक में ही मण्डलायुक्त ने विकास प्राधिकरण और बिजली विभाग के अधिकारियों को पोल तथा अन्य यूटीलिटी उपयोगिता के आधार पर शिफ्ट करते हुए सड़क पर लटकते तारों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित विभागों के प्रमुखों को अपने साथ लेकर महापौर के नेतृत्व में समस्या का स्थलीय मुआयना किया जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को असुविधा से बचाते हुए कोई सर्वमान्य हल निकाल कर नगर के इस व्यस्तम मोड़ पर यातायात को व्यवस्थित किया जा सके।

मण्डलायुक्त ने अपने साथ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  भानुचन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त हरिकेश चैरसिया, बिजली विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, सेतुनिगम के अधिकारियों को अपने साथ लेकर वहाँ इन विभागों द्वारा कराये जाने वाले कार्यों की योजना को मौके पर बारीकी से समझा।

मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों तथा विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि निरंजन डाट पुल के नीचे यूटीलिटी शिफ्टिंग और सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चैड़ीकरण की एक फूलप्रूफ कार्ययोजना एक-दो दिन के भीतर उनके सम्मुख प्रस्तुत करे। मण्डलायुक्त ने नगर के अन्य निर्माणाधीन चैराहों तथा सड़कों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्माण तथा यातायात की प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उन्हें तत्काल अवगत कराने को कहा है तथा उस पर अमल करने की हिदायत भी दी है।

मण्डलायुक्त ने अपने इस भ्रमण कार्यक्रम में नगर के कई निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा वे राजरूपपुर एवं झलवा होते हुए निर्माणाधीन सिविल इन्क्लेव के कार्यस्थल पर भी पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button