Latest
EVV: पटना में भी बनेगा प्रवेश परीक्षा केंद्र

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए आयोजित हो रही प्रवेश परीक्षा के लिए पहली बार पटना में भी प्रवेश परीक्षा केन्द्र बनाया जा सकता है। इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र और पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुलपति प्रो. आरआर तिवारी और प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ को पत्र भी लिखा है। प्रवेश प्रकोष्ठ ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बिहार के परीक्षार्थियों के लिए पटना में प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी चल रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आवेदनों के बाद ही केन्द्र निर्धारण किया जाएगा। 100 या अधिक अभ्यर्थी होने पर बिहार में सेंटर बना दिया जाएगा।


