Latestगंगा तट से

फूलपुर लोकसभा उप चुनाव सकुशल सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दी सभी को बधाई

इलाहाबाद । फूलपुर संसदीय लोकसभा उप चुनाव का मतदान शांन्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। फूलपुर लोकसभा उप चुनाव का कुल औसत मतदान 38 प्रतिशत रहा, जिसमें 254- फाफामऊ में 43 प्रतिशत, 255- सोरांव में 45 प्रतिशत, 256- फूलपुर में 46.32 प्रतिशत, 261- इलाहाबाद पश्चिम में 31 प्रतिशत तथा 262- इलाहाबाद उत्तरी में 21.65 प्रति शत मतदान हुआ। मतदान के दौरान प्रेेक्षक गण, मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा,  जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि भ्रमण शील रहकर मतदान प्रक्रियां का जायजा लेते रहे और मतदान कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकुशल, शांन्ति पूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

जिलाधिकारी ने उच्चतर कन्या मध्यमिक विद्यालाय विद्यालय फाफामऊ, प्राथमिक विद्यालय मलाक हरहर एवं  हथिगाहा कौड़िहार, परमानंद सिन्हा इण्टर कालेज कौड़िहार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमला नगर  बहरियां सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। अपराध निरोधक समिति इलाहाबाद के सदस्यों द्वारा पुलिस प्रशासन का उप चुनाव में सहयोग करते रहे।

शांन्ति पूर्ण मतदान पर जिलाधिकारी ने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों दी बधाई

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 ने फूलपुर संसदीय उप चुनाव के सकुशल सम्पन्न होने पर निर्वाचन कार्य लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बलों व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को बधाई दी है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शांन्तिपूर्ण मतदान मे सहयोग प्रदान करने के लिए संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को

बिशप जानसन स्कूल में अपरान्ह दो बजे से होगा।
एस0एल0ओ0/प्रशिक्षण प्रभारी  जे0आर0 चैधरी ने बताया है कि मतगणना कार्य को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 12 मार्च 2018 सोमवार को अपरान्ह 02 बजे से बिशप जानसन स्कूल, कटरा  में मतगणना सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर तथा मतगणना कार्य में लगे हुए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना कार्य में लगे सभी लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button