Latest

हरिद्वार कुंभ को लेकर अधिकारियों में आत्मबल की कमी नजर आ रही है- श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

हरिद्वार कुंभ की व्यवस्थाओं से नाराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

माघी पूर्णिमा स्नान से पहले इस मुद्दे पर करेगा अखाड़ा परिषद बड़ी बैठक ।

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ को लेकर अधिकारियों में आत्मबल की कमी नजर आ रही है। लग रहा है कि वह कोरोना संक्रमण की आड़ में कुंभ कराने को तत्पर नहीं हैं। उन्होंने हरिद्वार कुंभ को लेकर जारी एसओपी पर भी नाराजगी जताई। कहा कि जब कुंभ में कथा प्रवचन नहीं होंगे तो फिर कुंभ कैसा। उन्होंने सरकार से अखाड़ा परिषद के साथ बैठक कर एसओपी में बदलाव की मांग भी की है। बहुत ही जल्द अखाड़ा परिषद प्रदेश सरकार के साथ इस विषय पर बैठक करेगी।

Related Articles

Back to top button