Latest

कोरोना: 2251 बुजुर्गों ने लगवाया टीका

3447 ने दूसरी बार टीकाकरण में निभाई सहभागिता

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। 60 साल से अधिक आयु वालों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को 2251 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। साथ ही टीका लगवाने वालों को दूसरी डोज भी दी गई। वहीं, एडीएम नजूल, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई प्रशासनिक अफसरों समेत 3447 ने दूसरी बार टीकाकरण में सहभागिता निभाई। ग्रामीण क्षेत्र में 20 व शहर में 11 सरकारी अस्पतालों को केंद्र बनाया गया, जबकि एक निजी अस्पताल भी केंद्र बना है।
कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल डॉ. राहुल सिंह के अनुसार, 60 साल से अधिक आयु वालों को टीका लगाया गया। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में सभी 20 सीएचसी के अलावा शहर में 11 सरकारी अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है। एसआरएन, मेडिकल कॉलेज, बेली, काल्विन, डफरिन, एमडीआई, टीबी अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री हौम्योपेथिक कॉलेज, यूपीएचसी दारागंज, ईएसआई नैनी को केंद्र बनाया जाएगा। यूनाइटेड मेडिसिटी में भी टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चला। कई जगह भीड़ होने के कारण समय बढ़ाया गया।

Related Articles

Back to top button