Latest

राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू की सहभागिता हो इसके लिए संग्रह अभियान की तैयारी

 

विश्व हिंदू परिषद काशी ने पूज्य संतों के सानिध्य में दो सम्मेलन 19 दिसंबर व 21 दिसंबर को

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू की सहभागिता हो इसके लिए संग्रह अभियान की तैयारी में पूज्य संतों के दो सम्मेलन 19 दिसंबर को काशी प्रांत के प्रांत कार्यालय केसर भवन में एवं 21 दिसंबर को काशी के बाबा बालक दास आश्रम में तय किए गए हैं,
केसर भवन में संत सम्मेलन दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर 4:00 बजे तक आयोजित होगा जिसमें पूज्य संतों के मार्गदर्शन में संग्रह अभियान चलाने की रूपरेखा तय होगी इन्हीं संतो के माध्यम से हिंदू समाज के बीच एवं संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा यह अभियान चलेगा संत सम्मेलन में प्रमुख रूप से स्वामी वासुदेवानंद जी, नरेंद्र गिरी जी, हरि चेतन जी ब्रह्मचारी, स्वामी गोपाल जी, राम रतन दास जी महाराज फलारी बाबा, रामानुजाचार्य जी, रामदास जी, ब्रह्म लोचन ब्रह्मचारी जी, लाल बाबा जी, इसके साथ शंकर विमान मंडपम, इस्कान मंदिर, रामकृष्ण मिशन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, निंबार्क आश्रम, परमानंद आश्रम, योगदा सोसाइटी, विश्वशांति आश्रम, ओम नमः शिवाय, जय गुरुदेव, निरंकारी, वेणी माधव मंदिर, अय्यप्पा मंदिर, जूना, पंचायती, निरंजनी सहित सभी अखाड़ों सभी आश्रम के प्रमुख पूज्य संतों को आमंत्रित किया गया है,प्रयाग में होने वाले सम्मेलन में प्रयाग,प्रतापगढ़,कौशांबी, सुल्तानपुर, अमेठी के प्रमुख संत उपस्थित रहेंगे, काशी में होने वाले सम्मेलन में काशी, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र के प्रमुख संत शामिल होंगे इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारी में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार स्वयं पूज्य संतों से मिल रहे हैं उनके साथ अमित पाठक, अमरनाथ तिवारी, गौरव जायसवाल, महेंद्र मौर्य, नितिन भरद्वाज, अमित सिंह, विजय पांडे, अभिमन्यु शाही आदि!

Related Articles

Back to top button