Latest

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत की संस्कृति के उपासक और संरक्षक है- गणेश केसरवानी

सेवा के रूप में भाजपाइयों ने मनाया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 50 वां जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कीडगंज पार्टी कार्यालय पर गरीबों के सेवार्थ के लिए आधार कैंप लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया l इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के चित्र पर मिठाई खिलाते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित है और वे भारत की सनातन संस्कृति के उपासक और उनके संरक्षक हैं और आगे कहा कि उनकी नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में सुशासन कायम है और प्रदेश तीव्र गति के साथ विकास की ओर अग्रसर है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी ।
बधाई देने वालों में राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल कीडगंज मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा अजय जायसवाल , शक्ति सिंह ,लल्लन जायसवाल विवेक मिश्रा, मनीष चौरसिया, मेही लाल चौरसिया, हिमालय सोनकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button