सपा की मांग-अति वृष्टि एवं ओलावृष्टि से हुये नुकसान पर तुरंत मिले राहत
प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। ओलावृष्टि से नुक्सान हुए फसलों की सही ढंग से सर्वे कराने के लिए तहसीलदार मेजा से मिलकर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि तहसील कर्मचारियों द्वारा जो भी सूची बनाई गई है वह केवल खाना पूर्ति है,
उन्होंने मांग की कि ठीक ढंग से सर्वे करा कर अन्य सभी प्रभावित गाँवों को शामिल किया जाए। अभी तक तहसील प्रशासन द्वारा 395 गाँवों मे मात्र इक्कीस गाँवों मे मुवावजा वितरण करने की सूची बनाई गई है। जिसको लेकर सपा नेता नरेन्द्र सिंह एवं उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख जंगी लाल गुप्ता तथा उपस्थित अन्य किसानों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए सभी गाँवों का अविलम्ब पुनः सर्वे कराने की बात कही।
तहसीलदार दीपिका सिंह ने सपा नेता नरेन्द्र सिंह सहित उपस्थित सभी किसानों को आश्वस्त किया कि शीघ्र दुबारा सर्वे करा कर छूटे हुए गाँवों को भी शामिल किया जायेगा। इस मौके पर आशीष कुमार यादव, भाई लाल सिंह, भोला पाल,देश राज यादव,पारस निषाद,अनिल कुमार यादव,रामजी यादव,धर्मेन्द्र यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।




