Latest

प्रयागराज रॉयल्स क्लब की हुई पहली बैठक, हार्ड डे पर हेल्थ कैम्प आयोजित करेगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज रॉयल्स क्लब की पहली बैठक सिविल लाइंस के गोल्डन एप्पल होटल में आयोजित की गई । रॉयल्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रथम बैठक में प्रयागराज के सामाजिक कार्यों को किस तरह से किया जा सके इस पर बातचीत कर सभी सदस्यों से सुझाव भी लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने किया कार्यक्रम का संचालन सचिव जेएस विर्दी जी ने किया।
जिसमें प्रयागराज रॉयल्स क्लब सबसे पहले प्रयागराज में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन करेगा। जिसकी घोषणा क्लब के अध्यक्ष नीरज जयसवाल ने किया।
जिसमे हार्ड डे के दिन मैक्स हॉस्पिटल साकेत दिल्ली द्वारा 29 सितंबर को वेविनार का आयोजन किया जाएगा ।प्रयागराज में निर्धन कक्षा 10 में पास/फेल बालिकाओं को रोजगार से मेडिकल अटेंडेंट कोर्स करा कर रोजगार दिया जाएगा। जिसमे अक्टूबर में पहला बैच की शुरुआत की जाएगी । दशहरे वा दीपावली त्योहारों के समय डांडिया नाइट वा दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में शहर उतरी के विधायक ई. हर्षवर्धन वाजपेयी, उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रतन अग्रवाल, मैक्स हॉस्पिटल साकेत से नवनीत सिंह , अनिल गुप्ता, आशुतोष सिंह ,राजन चतुर्वेदी, डॉ मनोज श्रीवास्तव, रजत चड्ढा, संजय खरबंदा, अजय शर्मा, प्रमोद बंसल, आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button