राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शिक्षा एवं आदर्शों के अनुसरण का प्रण ले- अभिलाषा गुप्ता महापौर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महामानव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्वदेशी विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाने वाले, सादगी से भरपूर जीवन को ही अपना पर्याय मानने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण कर नमन किया महापौर जी ने अपने उद्बोधन में कहा आप सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता ‘बापू’ का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है । आइए, हम सभी अहिंसा के सिद्धांतों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शिक्षा एवं आदर्शों के अनुसरण का प्रण लेकर इस दिवस को सार्थकता प्रदान करें ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त रवि रंजन, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद एवं रत्नप्रिया, मुख्य अभियंता सतीश कुमार, मा० पार्षद नीलम यादव, कुसुमलता, रोमा भारती, आकाश सोनकर बबलू , नामित पार्षद मनोज कुशवाहा, अल्का श्रीवास्तव एवं अनूप मिश्रा, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा व नीरज गुप्ता, पर्यावरण अभियन्ता उत्तम वर्मा एवं समस्त कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

