दिल्ली। होने वाले कुंभ मेले को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले और कुंभ की व्यवस्था पर चर्चा की।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज और महामंत्री हरि गिरि महाराज के साथ ही जूना अखाड़े के मंत्री एवम दुदेश्वर मठ गाजियाबाद के प्रमुख श्री महंत नारायण गिरी महाराज, निर्वाणी अखाड़ा के श्री महंत धर्मदास जी महाराज अगर दास जी महाराज के साथ ही निर्मल आखडे से महंत देवेंद्र शास्त्री बड़ा उदासीन एवं अटल अखाड़े के सन्तो ने राजनाथ सिंह को कुंभ में होने वाली व्यवस्थाओं के साथ ही अन्य विषय पर अवगत कराया ।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संतो को आश्वस्त किया कि वह कुंभ की व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर संतो को समुचित सुविधाएं उपलब्ध हो इसको लेकर चर्चा करेंगे

