प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी का सिविल एयरपोर्ट आने पर कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया । प्रातः करीब 11 बजे वह विशेष विमान से हवाई अड्डे पहुँची । जहां से सीधे सड़क मार्ग से चित्रकूट के लिए रवाना हुई। इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेसियो ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया । उनके साथ पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र भी थी। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह , मकसूद खान , राघवेंद्र सिंह , उज्जवल शुक्ला, प्रदीप अंशुमन, सुरेश यादव, किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, तलत अज़ीम, सुधाकर तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, विजय मिश्रा, देवी पांडेय, संजय तिवारी, तस्लीमउददीन, भोले सिंह, नफ़ीस अनवर , अनूप त्रिपाठी, अनिल कुशवाहा , मंजू संत, परवेज़ अंसारी , अजेंद्र गौढ़ सहित अनेक लोग मौजूद थे । प्रियंका गांधी सायं चित्रकूट से यहाँ वापस पहुँच दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गई ।



