Latest

लालजीवाला में लगाएंगे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का शिविर

( अनुराग शुक्ला )हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। ज्योतिष और द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती कुंभ के निमित्त छह अप्रैल को हरिद्वार आएंगे। उनके शिष्य और प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि कुंभ मेला अधिष्ठान ने शंकराचार्य नगर लालजीवाला में शिविर स्थापना को उन्हें 90 हजार फीट भूमि उपलब्ध कराई है।

 

 

यहीं पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का शिविर लगेगा। शिविर 27 मार्च को आकार ले लेगा और 28 मार्च तक शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती वहीं निवास करेंगे। शिविर स्थापना को 20 मार्च को भूमि पूजन होगा।

Related Articles

Back to top button