Latest
मंगलवार को 13 की मौत 2122 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को जिले में कोरोना के 2122 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 13 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर मंगलवार को 12061 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 1697 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 61 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया तो 1636 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 30181 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी इस महामारी के चलते 13 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 2122 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही है।



