प्रांतीय संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता सुल्तानपुर में आयोजित

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों का जलवा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने जानकारी दी । विद्यालय के छात्रों ऋषभ पांडे ,ओम मिश्रा एवं रजत श्रीवास्तव ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग, सुल्तानपुर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता के अंतर्गत किशोर वर्ग में प्रथम स्थान तथा पीयूष तिवारी ने तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में तरुण वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।
उक्त चारों छात्रों ने विद्यालय के आचार्य अनूप सिंह के मार्ग निर्देशन में यह सफलता हासिल की । इन छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने प्रार्थना सभा में उन्हें सम्मानित करते हुए उनके सुखद और सफल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।
शुभकामनाएं और बधाइयां देने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा जटाशंकर तिवारी शिव नारायण सिंह कामाख्या प्रसाद दुबे आनंद कुमार अशोक कुमार मौर्य दिनेश कुमार शुक्ला सत्य प्रकाश पांडे प्रथम अवधेश कुमार वकील प्रसाद वाचस्पति चौबे सुनील कुमार गुप्ता शिवजी राय प्रवीण कुमार तिवारी विनय कुमार यादव रिचा गोस्वामी पायल जयसवाल दीक्षा पांडे एवं शैलेश सिंह यादव प्रमुख रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य मान सिंह यादव ने किया ।


