स्वार्थी,लालची एवं अकर्मण्य पुलिस कर्मियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी-नरेंद्र सिंह
कोराँव। कोराँव मे हुई चार हत्याओं तथा एक पखवाड़े के अन्दर यमुनापार मे दर्जन भर हत्याओं ने पुलिस की निष्क्रियता को जिस तरह उजागर किया कि समाजवादी पार्टी द्वारा सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगातार लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना के दिन वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने पुलिस के औचित्य पर ही सवाल खड़ा करके बड़ी बात कह दिया।
आज पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज के पी सिंह से बात कर सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने पुलिस के अस्तित्व को चुनौती देने वाले एवं बर्बर स्वभाव के लोगों को चिन्हित करके कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई, तथा पुलिस की वर्दी मे स्वार्थी,लालची एवं अकर्मण्य पुलिस कर्मियों पर भी विभागीय एवं कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि यदि जनमानस मे पुलिस का अकबाल फिर से बहाल न हुआ तो ईद के बाद हम सपाइयों द्वारा आपको और जिलाधिकारी को माँग पत्र दिया जायेगा।




