सात मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे

प्रयागराज। कोरोना संक्रमित सात और लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें चार एसआरएन व तीन कोटवा एल-1 अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।
गुरुवार को कुल 144 नमूने लिए गए। इसके अलावा 50 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रतापगढ़ से आई एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे वार्ड नंबर नौ से सात में शिफ्ट किया गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित चार युवकों की दोबारा जांच कराई गई।
गुरुवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी तरह कोटवा अस्पताल में भी तीन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी स्वस्थ मानते हुए घर भेज दिया गया। एसआरएन अस्पताल में डिस्चार्ज किए गए एक युवक को फेफड़े में कुछ शिकायत थी।
उसे संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा जिलेभर से कुल 144 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें नैनी जेल के बंदी भी शामिल हैं।



