Latest

चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों’ के लक्ष्य को लेकर हिन्दू एकता महाकुम्भ चित्रकूट प्रारंभ

चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दिव्य व भव्य झांकियो के साथ कलश लेकर चल रही 11 सौ महिलाएं व भारत माता व शंकराचार्य की झांकियों के साथजगतगुरु रामभद्राचार्य जी, आचार्य रामचंद्र दास जी(जय महाराज),दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष अजय महाजन जी,कार्यक्रम के प्रधानसेवक विजयराघवगढ़ कटनी विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के साथ आखाड़ो मठों मंदिरों से जुड़े हजारों साधू संतों नागरिकों ने पुष्प वर्षा के बीच सहभारिता की। कलश यात्रा में हाथी व घोडे़ डंका निशान लिए संतों की प्रथम पंक्ति रही तत पश्चातजगद्गुरु स्वामी रामभद्राचर्य की झांकी, अनेका-अनेक साधु संत व पांच झांकियां कलश के साथ वनवासी राम, लक्ष्मण, सीता और निषादराज की झांकी, भारत माता की झांकी, संत चर्चा की झांकी, आचार्यों की झांकी, जगद्गुरु की झांकी और आदि शक्ति की झांकी रही। कार्यक्रम स्थल चित्रकूट जोकि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की संकल्प भूमि धर्मनगरी रही है यात्रा उपरांत कलश पूजन में आचार्य रामचंद्र दास दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष अजय महाजन जी के साथ प्रधानसेवक विधायक संजय पाठक ने विधिविधान से पूजन कर सहभागिता की आज से ही हिन्दू एकता महाकुम्भ में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ और रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ हो गया है। हिंदू एकता महाकुंभ में कल द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी ,उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आमंत्रित किया गया है। चित्रकूट तुलसी पीठ की तरफ से आयोजित होने वाले इस आयोजन का नेतृत्व स्वामी रामभद्राचार्य करेंगे। उनके साथ यहां पर जो प्रमुख संत रहेंगे, उनमें स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद, आचार्य बालकृष्ण आदि भी उपस्थित रहेंगे एवं लगभग पांच लाख नागरिकों की उपस्थिति रहेंगी।

Related Articles

Back to top button