ई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को आसानी से मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

प्रयागराज। ई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज में खुलने से मरीजों को होगी इलाज कराने में आसानी यह उदगार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज के भवन लोकार्पण के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले स्वास्थ्य विभाग में टूटी फूटी व्यवस्था मिली थी जब से विशेष रूप से माननीय योगी सरकार आई योगी जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने का सिलसिला चल पड़ा आज मुझे खुशी हो रही है आज ई प्राथमिक नगरी स्वास्थ्य केंद्र जो बना है वह किराए पर नहीं है अपना भवन है।

प्रतिदिन 100 ओपीडी आएंगे यहां पर आधुनिक डायग्नोसिस होगी पैथोलॉजी सभी जांच उपलब्ध होंगे।साथ ही बगल में ही कुंभ को लेकर 100 बेड के अस्पताल बन रहे हैं जिसमें उपचार और उपकरण की तमाम आधुनिक उपकरण सामग्री लगाई जा रही है कुंभ के बाद उपचार एवं उपकरण सामग्रियों को दारागंज में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा निरीक्षण के दौरान ऊपर मैंने छत पर कमरे देखा तो वहां पर 4 से 6 बेड का डायलिसिस सेंटर स्थापित किया जा सकता है। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें मानक के अनुरूप डायलिसिस केंद्र स्थापित होगा।ई अर्बन स्वास्थ्य वाले क्षेत्र में टेलीमेडिसिन से भी जोड़ने का योजना है आधुनिक पैथोलॉजी जांच और डिजिटल एक्सरे आदि भी होंगे। आशा बहने बैठी है माननीय मोदी सरकार ने उनके मानदेय बढ़ाए हैं और उसी दिशा में और बढ़ाने काम योगी सरकार प्रयासरत है ।
महंगाई बढ़ रही है नया बजट तीन चार महीने में आ रहा है जिसका लाभ जनता और जनहित को होगा। प्रयागराज संगम के तट पर नहाय खाय से शुरू हुआ सूर्य उपासना का पर्व छठ जिसमें महिलाएं उपवास रखती है फिर ढलते सूर्य को अर्ध दिया जाता है अगले सुबह में उगते हुए सूर्य को जल में खड़े होकर अर्ध दिया जाता है उक्त पूर्वांचल छठ पर्व पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह संगम तट पर आरती के उपरांत कहा कि पूर्वांचल छठ बड़ा पर्व है पहले पूर्वांचल तक सीमित था अब उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का पर्व बन चुका है दिल्ली महाराष्ट्र में भी पूर्वांचल का छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है सरकार के माध्यम से पूर्वांचल छठ पर्व पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रखी है पूजा पाठ में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान न हो।
शांतिपूर्वक पर्व मना सके।मैं पूर्वांचल छठ के पावन अवसर पर सभी लोगों के जीवन में सुख शांति समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं साथ ही शुभकामनाएं देता हूँ।
इस मौके पर अपर निर्देशक डॉ के के पालीवाल सीएमओ मेजर डॉ जी एस बाजपेई एसडीएम कुंभ मेला राजीव राय राजू राय पवन श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव संजय कुमार अनुज कुमार एसीएमओ कैप्टन डॉ आशुतोष कुमार मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी अजय राय जितेंद्र गौड़ अनामिका चौधरी आदि रहे।
अनंत कुमार के निधन पर शोक संवेदना
अनंत कुमार के निधन पर शोक संवेदना प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि रात 3 बजे मुझे सूचना मिली रात में सो नही सका।सुबह घर पर फोन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।अनंत कुमार जी नेता और कार्यकर्ता खोया है।इतने बड़े नेता को खो दिया जिसकी क्षति को पूर्ण करना आसान नहीं होगा।क्षति बहुत बड़ी है जो पूरे देश के लिए है।मेरे राजनीतिक ही नहीं पारिवारिक दृष्टि से लगाव रहा है।मिलनसार छवि के नेता थे।जो सभी को साथ लेकर चलने की आदत रही है।




