Latest

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लखरईया गांव के पास मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
नवाबगंज के जूड़ा जलालपुर गांव निवासी हरीचन्द्र सरोज (35) पुत्र गैस लाल सरोज मजदूरी करके दो बेटों और एक पुत्री एवं पत्नी रीता देवी का भरण-पोषण करता था। मंगलवार दोपहर वह मोटरसाइकिल से कहीं जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में लखरईया गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button