इलाहाबाद समाचार

मेयर ने नामित 10 सभासदों को दिलाई गई शपथ

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित प्रयागराज के आशीष गुप्ता, अमन वालेचा, अनूप मिश्रा, अलका श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, राजेश कुमार निषाद ‘पप्पू’ , सबीना यास्मीन सिद्धकी, विजय मल्होत्रा को मा० महापौर अभिलाषा गुप्ता द्वारा नगर निगम के सदन हाल में पद की गोपनीयता की शपथ दिलायी ।


इस अवसर पर श्री रवि रंजन नगर आयुक्त, श्री अमरेंद्र वर्मा अपर नगर आयुक्त, श्री पी०के० मिश्रा मुक्त कर निर्धारण अधिकारी/ सचिव परिषद , श्री सतीश कुमार मुख्य अभियंता व सभी दलों के पार्षद तथा तथा श्रीमती केसरी देवी पटेल मा० सांसद फूलपुर, गणेश केसरवानी भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष प्रयागराज, अवधेश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष महानगर, मा0 पार्षदगण सुनीता श्रीवास्तव, कुसुम लता, किरण जयसवाल, शिव कुमार , साहिल अरोड़ा, अनिल कुशवाहा, रोचक दरबारी, अमरजीत सिंह, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, नीलम यादव जी, कमलेश तिवारी, निक्की कुमारी, रोमा भारती, जगमोहन गुप्ता , मो0 आजम, नफीस अनवर, अल्पना निषाद , मीरा देवी, रंजन प्रजापति, ओम प्रकाश दिवेदी, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button