इविवि के पूर्व महामंत्री चंद नारायण त्रिपाठी का हुआ निधन सपा ने व्यक्त की गहरा शोक

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता चंद नारायण त्रिपाठी उर्फ चंदू का शुक्रवार को निधन हो गया। वो 67 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया। बड़े बेटे इविवि के वरिष्ठ छात्रनेता अभ्युदय नारायण त्रिपाठी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वो अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।वही इलाहाबाद विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामन्त्री एवं उच्च न्यायालय में अधिवक्ता श्री चन्द्र नारायण त्रिपाठी उर्फ चन्दू त्रिपाठी के निधन पर सपा के निवर्त मान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर सहित अन्य सपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शोक जताया है l
नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने श्री चंदू त्रिपाठी को संघर्ष शील एवं छात्र हितों को लेकर हमेशा तत्पर रहने वाले नेता, विद्वान अधिवक्ता और समाजसेवी के रूप में जाना जाता है l उनके निधन पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव, दूधनाथ पटेल, जीतलाल पासी, खिंनी पासी, राकेश यादव, सुशील यादव एडवोकेट, मो अस्करी, संतलाल वर्मा, आर. एन. यादव, दिनेश यादव, हेमंत तून्नू, पूर्व प्रमुख संदीप यादव आदि नेताओं ने शोक जताया है l




