Latestलोकप्रिय

सोशल मीडिया पर चुनौती कम नही हो रहीं योगी सरकार की

इंटरनेट संस्करण। प्रदेश में कानून व्यवस्था लेकर कई मोर्चों पर एक साथ सामना कर रही योगी सरकार के सामने सोशल मीडिया भी कम चुनौती पेश नहीं कर रहा है।

साल भर में प्रदेश सरकार को कई बार अपने ही चुनौती मिलती रही है. ताजा मामला अमेठी के एसडीएम तिलोई अशोक शुक्ला का जुड़ गया है. उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर फेसबुक पोस्ट में सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि मीटिंग के नाम पर अधिकारियों का हो उत्पीड़न हो रहा है. कई घंटों की मीटिंग से अधिकारी बीमार हो रहे हैं अधिकारियों की सोशल मीडिया पर मुखर होने के तमाम मामले हैं. ऐसे में हमने जानने की कोशिश की कि कहीं ये मामले सर्विस रूल बुक का उल्लंघन तो नहीं है।

इस पर रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह कहते हैं कि ब्यूरोक्रैट व्यक्तिगत जीवन में कोई भी चर्चा कर सकता है वह दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर अगर कोई राय रखता है तो उसको तूल नहीं दिया जाना चाहिए। वह फेसबुक को पब्लिक प्लेटफार्म नहीं मानते, हालांकि ट्विटर को जरूर मानते हैं. लेकिन साथ ही कहते हैं कि सोशल मीडिया हमारे रूल बुक में नहीं है।

इसके अलावा डीजी होमगार्ड के राम मंदिर बनाने की कसम खाने के वीडियो पर उन्होंने कहा कि धार्मिक क्रियाकलाप को लेकर रूल बुक में दिया गया है. कोई भी सरकारी पद पर बैठा व्यक्ति किसी भी धार्मिक क्रियाकलाप में हिस्सा नहीं ले सकता. मुख्यमंत्री अयोध्या में आरती कर रहे हैं वह ऐसा नहीं कर सकते। यह गैरकानूनी है क्योंकि संविधान सेक्युलर है।

एसपी सिंह कहते हैं कि समय बदल रहा है. आज ब्यूरोक्रैसी अंग्रेजों के जमाने की नहीं है।अनुशासन के नाम पर किसी को गुलाम नहीं बनाया जा सकता.। विसिल ब्लोअर एक्ट आ रहा है, उसके पीछे सोच ही यही है कि अगर व्यवस्था में कोई खामी है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खुलापन आ रहा है तो उसे स्वीकार करना चाहिए।

रूल नंबर-9 में साफ किया गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी रेडियो ब्रॉडकास्ट या इलेक्ट्रॅानिक मीडिया के माध्यम से प्रसारण या कोई दस्तावेज अपने नाम से प्रकाशित नहीं करा सकता है। या बिना अपना ​नाम दिए या किसी और का नाम देकर भी ऐसा नहीं कर सकता वह सार्वजनिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं दे सकता, जिससे केंद्र या राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर विपरीत असर पड़ता हो जिससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच संबंधों पर बुरा असर पड़ता हो. जिससे केंद्र सरकार और अन्य विदेशी राज्यों की सरकारों के बीच संबंधों पर बुरा असर पड़ता हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button