Latest

लोकनाथ मंदिर के पास से एक युवक अगवा

कोतवाली में अपहरण का मुकदमा कराया दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । चौक में लोकनाथ मंदिर के पास से एक युवक अगवा हो गया है। उसके परिजनों ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन छह दिन बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नामजद एफआईआर दर्ज कराना चाहा लेकिन पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। रानीमंडी के रहने वाले जितेंद्र केसरवानी गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने एफआईआर कराई है कि एक अप्रैल की रात उनका बेटा आदर्श केसरवानी अपने छोटे भाई विनायक के साथ बाबा लोकनाथ मंदिर के पास वीरेंद्र महाजन की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान मोनू नाम के एक युवक ने आदर्श को बुलाया और अपने साथ लेता गया। भारती भवन के बाद से उसका पता नहीं चला। रात में उसका मोबाइल भी ऑफ हो गया। जितेंद्र के छोटे बेटे ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद जितेंद्र ने कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन इस प्रकरण में अभी तक कोई करवाई नहीं की। जितेंद्र केसरवानी का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की, उसकी जानकारी नहीं दे रही। अभी तक यह भी नहीं बताया कि उनके बेटे की आखिरी लोकेशन कहां पर थी और कॉल डिटेल से क्या पता चला है। इसके साथ यह भी कहा कि वह मोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने नहीं किया। इस मुकदमे के विवेचक विनोद यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Back to top button