Latest

आज मिले सात नए कोरोना संक्रमित, मासूम ने जीती कोरोना वायरस के खिलाफ जंग

प्रयागराज। जिले में पिछले दो-तीन दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही लेकिन बुधवार को एक साथ सात नये मामले मिलने के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

आज एक साथ सात नए कोरोना पौजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है।
इससे पहले मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गयी।

इसमें सैदाबाद की पांच साल की एक बच्ची भी शामिल है जिसने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। प्रिंसिपल डाॅ. एसपी सिंह व एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने चॉकलेट भेंटकर उसे घर भेजा।

वहीं, एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती करछना का 52 वर्षीय अधेड़ भी स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही कोटवा के एल-1 अस्पताल से कौंधियारा के एक कोरोना संक्रमित को डिस्चार्ज किया गया। उधर, करेली की कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय महिला की तबीयत गंभीर हो गई है। उसे एसआरएन अस्पताल के कोरोना वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया है।


वहीं मांडा इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद उसे कोटवा एल-1 अस्पताल भेजा गया। कोविड 19 के नोडल डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमित महिला 29 मई को परिवार के लोगों के साथ मुंबई से लौटी थी। महिला के पति का भाई भी कोरोना संक्रमित पाया गया था।

Related Articles

Back to top button