किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई भिखारियों की संख्या 10 गुनी हो गई-विनय

प्रयागराज।किसान -मजदूर-मध्य वर्ग हो या सेलिब्रिटी आज सभी परेशान हैं अगर पूरे देश का आकंड़ा निकाला जाय तो कोरोना संक्रमण से ज्यादा भूख-दुर्घटना-पुरानी बीमारी व आत्महत्या से लोगों की मौत हुई उक्त बातें सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने फिल्मकार सुशांत सिंह के आत्महत्या पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार केंद्र में बनी तब से पता नहीं क्या हो गया कि आमजनता का सुखचैन ही छिन गया चाहे वो मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह हो या प्राकृतिक आपदा जैसे भगवान भी जनता की परीक्षा ले रहे हो ऐसी सरकार चुनने के ऐवज मे किसान आवारा पशु, ओलावृष्टि, असमय वर्षा , मध्य वर्ग महंगाई -बेरोजगारी, व्यापारी नोट बन्दी -जीएसटी अब कोरोना संक्रमण से मजदूर से लेकर सेलिब्रिटी तक परेशान हैं क्योंकि उनका काम बन्द हो गया।लोग तनाव( फ्रस्ट्रेशन) में आत्महत्या कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि गरीब और गरीब हो गया जिससे भीख मांगने वालों की संख्या में अत्याधिक वृद्धि हुई।पर आमजनता के दुःख दर्द से भाजपा को कुछ लेना देना नहीं है उसकों तो केंद्र से लेकर भारत के पूरे प्रदेश में कसरिया झंडा फहराना हैं जिसका उदाहरण इस भंयकर महामारी मै जहां लोगों के काम धन्धे बन्द हैं खाने के लाले हैं वहां 72 हजार एलईडी टीवी गांव गांव मे लगा कर और घर घर झूठी तारीफों का पर्चा बाट कर भाजपाई चुनाव अभियान में जुट गए। मोदी-अमित शाह को सिर्फ चक्रवर्ती सम्राट बनने का ख्वाब पूरा करना है जैसे पहले के राजा चक्रवर्ती सम्राट बनने के लिए जनता को हर तरह से प्रताड़ित करते थे खुले कत्लेआम होता था बस अब. थोड़ा सा स्वरूप बदल गया है।




