Latest

सितंबर के मध्य से शुरू होगी काउंसिलिंग सीसैब की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया के संभावित तिथियों पर चर्चा

प्रयागराज। आईआईटी को छोड़कर देश के सभी केन्द्रीय तकनीकी संस्थानों में जुलाई के अंतिम सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया के प्रारंभिक स्तर की शुरूआत हो जाएगी। जेईई-मेन से देशभर के एनआईटी में होने वाले दाखिले की काउंसिलिंग इस साल एमएनएनआईटी कराएगा। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) के चेयरमैन एवं निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में गत गुरुवार को हुई बैठक में प्रवेश की संभावित तिथियों पर चर्चा की गई।
प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो जेईई-मेन का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। जेईई एडवांस का रिजल्ट अगस्त माह में जारी हो सकता है। जेईई एडवांस में चयन न पाने वाले छात्र भी देशभर के एनआईटी संस्थानों में प्रवेश लेते हैं। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि यदि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी तो सितंबर के मध्य से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके बाद ऑनलाइन सीट आवंटन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button