Latest
Prayagraj Corona Update : दो साल के मासूम समेत 6 ने कोरोना वायरस को दी मात
प्रयागराज। दो साल के मासूम समेत कुल छह लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वस्थ होकर घर जाने वालों में तीन एसआरएन और तीन कोटवा एल-1 अस्पताल के मरीज थे।
नखास कोहना निवासी युवक एवं उसका दो वर्षीय मासूम बेटा एसआरएन अस्पताल में भर्ती थे।
दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे की कोरोना संक्रमित गर्भवती मां दो दिन पहले ही स्वस्थ होकर घर भेजी गई थी।




