अवाम सेवा समिति ने ईदगाह में गुलाब का फूल देकर ईद की दी मुबारकबाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जब पूरा विश्व ईद की खुशियां मना रहा था तो उसी कड़ी में प्रयागराज की ईदगाह में शासन प्रशासन और नमाज़ियों को फूल और बच्चों को टॉफी, बांटकर ईद की खुशियां मनाकर अवाम सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार ने प्रायगराज की विरासत गंगा यमुना की तहज़ीब को आगे बढ़ाने का काम किया है । उन्होंने आगे कहा कि हमारा मुल्क हजारों सालों से सभी त्योहार हिन्दू मुस्लिम सभी समुदाय मिलकर मनाते चले आ रहे हैं । ईद भी उसी कड़ी में एक त्योहार है जो पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है इस मौके पर हम अपने मुल्क में आपसी भाईचारा अमनो अमान की दुआ करते हैं । इस अवसर पर अवाम सेवासमिति के सदस्यों में प्रमुख रूप से ताज अहमद, रहमान अशरफ, संत निरंकारी, प्रेमनाथ जैसवार, सरदार पतविंदर सिंह, गौरव मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा, मो0 नईम बाबू, एहसान उल्ला अन्सारी, आगा मोहीउद्दीन चांद मियां, असद नियाज़ी, बृजेश जायसवाल, डा0 बद्रउद्दीन, पुक्कीलाल, मो0 नफीस अन्सारी, सै0 अरशद अली, मोहित चड्ढा, रिंकू, महिंदरपाल सिंह, महबूब उल्ला, जुल्फिकार अहमद भुटू मो0 इकबाल, जैनुल रिज़वी आदि लोग शामिल
रहे ।




