Latest

कैटलिस्ट के बगैर सिंथेसिस संभव नहीं: प्रो. जगदम्बा सीएमपी के वेबिनार में वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सीएमपी डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार में इविवि के पूर्व डीन साइंस प्रो. जगदंबा सिंह ने आर्गेनिक सिंथेसिस में कैटालिसिस के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा करते किया। उन्होंने कहा कि सिंथेसिस कैटलिस्ट के उपयोग के बिना संभव ही नहीं। कैटालिस्ट पॉजिटिव एवं निगेटिव दोनों तरह के होते हैं। रासायनिक क्रियाओं में इनकी अपनी भूमिका है।
यूपी विद्या शोध संस्थान लखनउ के प्रो. अभय कुमार जैन ने केमिकल एथिक्स पर व्याख्यान देते हुए शोध पत्रों के प्रकाशन हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी। डॉ. मृदुला त्रिपाठी एवं डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अकरम अली ने किया। इस अवसर पर विभाग की संयोजिका डॉ. सुनंदा दास, डॉ. अनिल कुमार शुक्ल, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. रोली श्रीवास्तव, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. बबिता अग्रवाल, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, डॉ. डीके साहू, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. दीपांजली पांडेय, डॉ. अशोक रंजन, डॉ. अॢजता श्रीवास्तव, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. हिमानी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button