Latest

सपा नेता नरेंद्र सिंह पर की गई टिप्पणी पर सपाईयों ने जताया रोष

कहा प्रशासन की कमजोरी से हो रही हैं ऐसी हरकते

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह के ऊपर आज सोसल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी पर स्थानीय सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग कुंठित होकर सपा के नेताओं पर अभद्र एवं अमर्यादित भाषा में टिप्पणी करके अपनी खीझ मिटा रहे हैं l वही प्रशासन द्वारा इन मामलों में कड़ी कार्रवाई न करके घृणित मानसिकता के शिकार लोगों के मनोबल को बढ़ावा दे रहा है l
अवगत हों कि श्री नरेंद्र सिंह पर आज ट्विटर पर श्री रामायण शुक्ला ने अमर्यादित भाषा में टिप्पणी एवं गाली देकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है l जिससे सपाईयों में रोष है l श्री नरेंद्र सिंह द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है l मामले में पुलिस महानिरीक्षक श्री के. पी. सिंह से सपा नेताओं की बात भी हुई जिसमे उन्होने कार्रवाई का आश्वासन दिया है l
सपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पंधारी यादव ने कहा है कि इस तरह इसके पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा मा मुलायम सिंह यादव एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी के ऊपर भी टिप्पणी की जा चुकी हैं l पुलिस प्रशासन सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर चुप्पी साध लेता है जिसके चलते ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है l
स्नातक निर्वाचन के सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव ने कहा है कि समाजवादीपार्टी एक विचारधारा और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करती है l कुछ लोग ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करके अपनी हताशा और कुंठा की तृप्ति कर रहे हैं l सपा के जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों ने भी इसकी निंदा की है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जिला प्रशासन को आगाह किया है कि यदि ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सपाई सड़कों पर उतर कर जवाब देंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी l

Related Articles

Back to top button