Latest

ध्वस्त कानून व्यवस्था में जाति विशेष के लोगों का उत्पीड़न बन्द हो- रेवती रमण सिंह

अपराधी निरंकुश जनता बेहाल सड़क पर उतरने को मजबूर ना किया जाय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने नेशनल क्राइम ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पूरे देश में अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश टाप स्थान पर है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं और प्रयागराज का तो और बुरा हाल है अपराधी निरंकुश हो कर लूट हत्या को अन्जाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन कुछ जाति विशेष के लोगों को परेशान करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही हैं उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि लवायन गांव निवासी नवयुवक शुभम मिश्रा पर सिर्फ एक मुकदमा दर्ज हैं फिर भी उसपर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया इसी तरह से यादव व मुसलमान नवयुवकों पर भी फर्जी मुकदमें लिखे जाने की लगातार शिकायत आ रही हैं जिसे उनका पूरा परिवार परेशान हैं वास्तविक अपराधी तो पकड़ के बाहर हैं जो रोज लूट को अन्जाम दे रहे हैं और जो लोग शराफत से अपना जीवनयापन करना चाहते हैं उनको पकड़ कर प्रताड़ित किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में इतना बुरा हाल कभी नहीं देखा कि हर आमआदमी व परिवार कहीं न कहीं किसी न किसी वजह से परेशान हैं उसका सुख चैन गायब हो गया है।
सासंद ने पुलिस प्रशासन को साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगायें पुलिस लेकिन उसकि आड़ मे बेगुनाह और जाति विशेष को टारगेट ना किया जाय नहीं तो ये समाजिक दूरी का बन्धन भी जनता को सड़क पर उतरने से नहीं रोक पायेगा।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि जब पुलिस चौराहे पर हेलमेट और कार की सीट बेल्ट चेक करने में अपनी एनर्जी बरबाद करेगी तो अपराधी को कौन टारगेट करेगा । अपराधियों को भी अच्छी तरह से मालूम होता हैं कि किस किस चौराहे पर पुलिस होगी और क्या कर रही होगीं इसलिए वो दूसरे रास्ते से निकल कर अपना काम अन्जाम देतें हैं।उन्होंने कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले की तरह पुलिस गश्त में तेजी हो और हेलमेट , सीट बेल्ट,तीन सवारी, टैक्टर, ट्रक आदि के चेकिंग का काम सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के जीमें हो सिविल पुलिस अपराधियों के पीछे हो तभी कुछ हो सकता है।

Related Articles

Back to top button