Latest

भाजपा नेता पं० हरीश त्रिपाठी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य हरीश त्रिपाठी को सांसद इलाहाबाद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी की संस्तुति पर भारत सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सलाहकार समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

 

 

सदस्य बनाए जाने पर हरीश त्रिपाठी ने अपने शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, अनिल केसरवानी (झल्लर), मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, पार्षद साहिल अरोरा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ उदय प्रताप सिंह, संजय कुशवाहा अभिषेक ठाकुर बबलू पांडेय, सांसद इलाहाबाद के प्रतिनिधि डॉ शशिकांत तिवारी, संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, भाजपा नेता नरेश कुंद्रा, विजय पुर्स्वानी, पूर्व पार्षद अमित सिंह, विजय बहादुर सिंह, महिला आयोग सदस्य उषा रानी, बाबा तिवारी मेजा, प्रयागराज नगर निगम के समस्त भाजपा पार्षद गणों रहे। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button