Latest

शाहगंज इलेक्ट्रानिक मार्केट को बुधवार से रविवार (पांच दिन) तक बंद करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शाहगंज सर्व व्यापार मंडल की मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर शाहगंज इलेक्ट्रानिक मार्केट को बुधवार से रविवार (पांच दिन) तक बंद करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवधि में दुकानों को सैनिटाइजेशन कराने, दुकानदारों के खुद और स्वजनों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में चर्चा हुई कि यह मार्केट घनी और सकरी गली में है। बाजार में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, खिलौने, घड़ी आदि की बड़ी संख्या में दुकानें हैं। प्रतिदिन दूर-दराज से हजारों ग्राहक थोक सामान खरीदने के लिए आते-जाते हैं। इसलिए व्यापारियों और उनके स्वजन, स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों के हित में पांच दिन बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया। इससे बाजार में लोगों का दबाव कम होगा और संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button