Latest

एटीएम मशीन हैक करके व कार्ड हेराफेरी कर पैसे निकालने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ करछना अवधेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बृजेश सिंह तथा उनकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।एटीएम मशीन को हैक करके कार्ड बदलकर डाटाकार्ड के माध्यम से कुटचरित क्लोन कर मशीन से रुपए निकालने वाले गिरोह गैंग के चार लोगो को आज गिरफ्तार किया है वहीँ गिरफ्तार गैंगेस्टर अभियुक्तो के उपर 15000रू०का इनाम था।पकड़े गए अभियुक्त रवि पांडेय पुत्र महेंद्र प्रसाद कौवा करछना,परमेन्द्र सिंह ठाकुर पुत्र अवध बिहारी निवासी चौहान का पूरा मऊआइमा, व रामबाबू पुत्र संकठा मिश्रा थोथा हलिया मिर्जापुर तथा उमेश पुत्र रमाकान्त दुबे बिलरा पटेहरा हालिया मिर्जापुर के है पूछ तांछ व तलासी में उनके पास से दो एटीएम दो कार्ड रीडर, एक केबल तीन मोबाइल,6200रू एक ब्रीजा कार बरामद हुआ है।थाना पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button