आचार्य वीरतानन्द जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न
प्रयागराज। दिन रविवार को आनंदमार्ग प्रचारक संघ शाखा इकाई पंडित का पूर्वा सिद्ध टिकट प्रयागराज आनंद त्रिवेणी मास्टर यूनिट के रेक्टर आचार्य वीरवरतानंद अवधूत जी का देहावशान दिनाँक 2 जून 2020 को होगया था।
आज दिनाँक 7 जून 2020 को 12बजे से 1बजाकर 30 मिनट तक आनंद मार्ग चर्याचर्य विधि से श्रद्धांजली का कार्यक्रम रीजनल सेक्रेटरी आचार्य शुभगतानंद अवधूत जी के पुरोहित निर्देशन श्राद्धकर्ता आचार्य संजीवनन्द अवधूत जी के माध्यम से सम्पन्न कराया गया।
आनंदमार्ग चर्याचर्य विधि के अनुसार श्रद्धांजली के उपरान्त किसीभी प्रकार का मृत्यु भोज करना एवं कराना दोनो ही धर्म एवं समाज विरोधी है।
इसकी जगह मात्र एक एक चम्मच पानी का व्यवहार किया जाता है।आये हुए सभी ने इस विधि को जान कर समाज मे इसकी मान्यता देने की मांग की।ये बहुत अच्छा बिना किसी खर्चे का विधि विधान है ।इस कार्यक्रम में गांव के भूतपूर्व प्रधान,वर्तमान प्रधान के साथ डॉक्टर धर्मपाल सिंह जी,विद्यायल के शिक्षक अरविन्दपाल जी,तुलाराम जी,उमेश जीगांव के कई प्रतिष्टित जन प्रतिनिधि, विद्यालय के अविभावक गण ,भूतपूर्व विद्यार्थीगण, आचार्य जी के सहायक राम कुमार जी,प्रयागराज से ,भुक्ति प्रधान ताराशंकर जी के साथ लालबहादुर जी,दुखीराम, जीअपनी उपस्थिति दी।सोबतिया बाग से कालुराम जी ,देवेंद्र जी ,मामाभंजा से नरेंद्र प्रकाशजी,वाराणसी सेअमित जी एवं सुशील जी आये एवं सभी ने आचार्य जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आचार्य राघवानंद अवधूत जी ने दिवंगतआचार्य जी से समबन्धित अपनी अनुभूति के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।. अंत मे एक एक करके शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि दी।वर्तमान डायोसिस सचिव आचार्य संजीवनन्द अवधूत जी ही यहाँ का कार्यभार संस्था के निर्देश पर ग्रहण किये है।आचार्य संजीवानंद अवधूत जी सभी आये हुए अतिथियों को धन्यवाद दिए एवं विद्द्यालय को आगे प्रगति करने में सहयोग का निवेदन करते सभी को नमन किये। यह जानकारी प्रेस को दुकानजी ने दिया



